फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लॉक के ग्राम हाफिजपुर चिश्ती पट्टी स्थित नेशनल पब्लिक वेलफेयर इंटर कॉलेज एवं राइजिंग सन स्कूल के तत्वाधान में 6 दिसंबर से 14 दिसंबर तक हो रहे क्रिकेट मैच के अंतिम दिन गुरुवार को गुरुवार को 8 ओवरों के हुए क्रिकेट फाइनल मैच के दौरान ग्रीन हाउस एवं चेड हाउस के बीच मुकाबला हुआ। पहले खेलते हुए ग्रीन हाउस की टीम ने निर्धारित ओवर में 103 रन बनाए। 104 रनों के लक्ष्य लेकर उतरी रेड हाउस की पूरी टीम ने 83 रन ही बना सकी । इस प्रकार ग्रीनहाउस 20 रन से जीतकर विजेता बानी। वही 6 दिसंबर से चल रहे ब्लू हाउस ,येलो हाउस, रेड हाउस एवं ग्रीन हाउस के छात्रों ने मैच खेलकर अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन किया। स्कूल मैच में 44 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।अन्त में मैन ऑफ द मैच कक्षा छह के छात्र राकेश यादव तथा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब कक्षा छह के छात्र विशाल यादव को दिया गया।इन दोनों खिलाड़ियों को संस्था के प्रबंधक लच्छीराम प्रसाद ने शील्ड व् मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके श्री प्रसाद ने कहा कि खेल से बच्चों के शारीरिक विकास के साथ ही साथ मानसिक विकास भी होता है ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य इंद्रजीत राम, निखिल राय, लक्ष्मी चौहान, कीर्तिमान पंकज,बसंत राम , राज कुमार, स्वतंत्र कुमार ,शिव कुमार, दिलीप कुमार आदि शिक्षक एवं संभ्रांत लोग मौजूद रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें