घोसी। आदर्श नगर पंचायत घोसी के मदापुर समसपुर इस्लामपुरा परती वार्ड नंबर 9 के निवासी मुहम्मद जाहिद खान पुत्र जबीउल्लाह खान ने उपजिलाधिकारी घोसी टीपी वर्मा से मिलकर राशन कार्ड की नई सूची में व्याप्त गडबड़ी से अवगत कराया। इसमें उन्होंने बताया कि राशन कार्ड की नई सूची से उनके पूरे परिवार के सदस्यों का नाम काट दिया गया है। इसके कारण आठ माह से खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। जिसके चलते उसका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। मांग की गई है कि जांच के बाद नियमानुसर पात्र गृहस्थी सूची में उसका नाीम दज करया जाए। उपजिलाधिकारी ने संबंधित पूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं।