मऊ। पूर्वी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को नगर क्षेत्र में स्थित कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे युवा कांग्रेस घोसी लोकसभा के अध्यक्ष सावंत कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान की प्रदेश सरकार जनता को छल रही है। 24 घंटे बिजली देने का वादा कर सत्ता में आई सरकार जबरदस्त बिजली कटौती कर किसानों और बुनकरों को परेशान कर रही है। प्रदेश महासचिव सत्यवीर सिंह,मोनु पांडेय, नुरुल्वा ने भी अपने संबोधन में प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। इस अवसर पर योगेश कुमार, अभिषेक, हरेराम सिंह, दीपक सिंह, चंदु यादव, विनय कुमार यादव, संजीत यादव, सुशील, प्रिंस, राजन, विकास, उमेश आदि रहे।