फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कोपागंज की जल निकासी के लिए बनेंगे 18 बड़े नाले, लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कोपागंज के सभागार में सोमवार को बोर्ड की बैठक हुई। नगर पंचायत चेयरमैन आमिना सिद्दीकी ने बोर्ड के समक्ष महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए जिस पर बोर्ड ने सर्व सम्मति से अपनी मुहर लगाई। चेयरमैन प्रतिनिधि अरशद रेयाज़ ने कहा कि कोपागंज की जल निकासी की जटिल समस्या के निदान के लिए नगर में लगभग 18 बड़े नालों का निर्माण होगा। जलापूर्ति के लिए 12 नलकूप लगाए जा चुके हैं, इसके अतिरिक्त 5 अन्य स्थान कसारा मेन रोड, हिकमा पंचायत भवन, थाने के पीछे, काछीकला व कोपा कोहना पूर्वी में नलकूप जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा। चार स्थानों पर आरओ फ्रीजर, ओडियाना गेट से फोरलेन तक, पुराने कोपा में जूनियर हाई स्कूल से आंबेडकर पार्क तक व डा. सरफराज से ईदगाह तक, व कोपा मलिन बस्ती में एनएच-29 पुराने कोपा मलिन बस्ती में टेलीफोन एक्सचेन्ज से तिलकधारी के नलकूप तक स्ट्रीट लाइट भी लगेगी।
विज्ञापन

इससे पहले बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों में सड़क निर्माण, पेय जलापूर्ति, प्रकाश आदि जैसी नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता व जनकल्याणकारी मुद्दे छाए रहे। पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा भी की गई। नगर के विकास को ध्यान रखते हुए विकास को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पेश किए गए सभी प्रस्तावों को बोर्ड की इस बैठक में उपस्थित सभासदों द्वारा विचार विमर्श के बाद पास कर दिया गया। सभासदों ने भी नगर के विकास के लिए उनका साथ देने का आश्वासन दिया। बैठक में विभिन्न वार्डों के सभासद, लिपिक-राम प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर मूर्त रूप देने के कार्य में नगर पंचायत जुटा हुआ है। नगर का सुन्दरीकरण करते हुए नगरवासियों की सुविधा को सर्वाेपरि रख कर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहित कुमार भारती, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें