फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएसके में ऑनलाइन प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डीसीएसके महाविद्यालय में बीए बीएससी प्रथम वर्ष की कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार मिश्र ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया। प्राचार्य एके मिश्र ने बताया कि डीसीएसके महाविद्यालय में बीए बीएससी के अलावा एमए (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, भूगोल और इतिहास) में शिक्षा देने की व्यवस्था है। इन कक्षाओं में प्रवेश पाने के लिए 04 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा ऑन लाइन आवेदन की हार्ड कॉपी महाविद्यालय के काउंटर पर जमा कर रसीद प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा एमए इतिहास विषय में सीधे प्रवेश देने की व्यवस्था है। लेकिन बीए, बीएससी और एमए में हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल और उर्दू विषय में प्रवेश पाने के लिए 08 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा में अभ्यार्थि को शामिल होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें