फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में ईवीएम एवं वीवीपैट की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार की शाम को राजनैतिक दलों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में ईवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित जानकारी दी गयी। बताया गया कि चारों विधान सभा क्षेत्रों में मतदान के लिए मशीनें भेजीं जाएंगी। उपजिलाधिकारी मुहम्मदबाद गोहना अतुल वत्स ने बताया कि चुनाव के समय कन्ट्रोल यूनिट, वैलेट यूनिट,वीवीपैट के माध्यम से चुनाव कराया जाएगा। बताया कि सभी मशीनों की जॉच कर ली गई है। कहा कि यदि किसी राजनैतिक दल को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो अपनी बातें रख सकते हैं।बैठक में किसी राजनैतिक दल ने कोई आपत्ति व्यक्त नहीं की। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी लोगों के सहयोग से चुनाव सकुशल सम्पन्न कराया जा सकता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डीपी पाल, उप जिलाधिकारी सदर डा. अंकुर लाठर, उप जिलाधिकारी मधुबन निरंकार सिंह, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी रजनीश सिंह सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें