फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर ब्रिज न अनने से गांववासियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर से पकड़ी गाँव को जाने वाली सड़क पर सोमारीडीह गाँव के पास फोर लेन बाईपास का ओवर ब्रिज या अंडर ग्राउंड पुल न बनाने से क्षेत्रीय लोगों में रोष बढ़ता चला जा रहा है। इस संबंध में लोगों ने मांग किया है कि जनहित में इस सड़क पर ओवर ब्रिज या अंडर ग्राउण्ड पुल बनाया जाय। घोसी नगर से पकड़ी गाँव को जाने वाली मुख्य मार्ग में सोमारीडीह गाँव एवं पकड़ी ताल के बीच से फोर लेन के बाईपास रोड क्रास कर रहा है। जिससे पकड़ीबुजुर्ग, पकड़ी खुर्द, मखदुमपुर आदि गांवों के हजारों लोगों का घोसी के साथ मऊ मुख्यालय आना जाना लगा रहता है। सड़क को क्रॉस कर वाराणसी गोरखपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का बाईपास बन रहा है, परंतु बाईपास के निर्माण के अंतिम चरण में होने के बाद भी ओवर या अंडर पास रास्ता न बनने से लोगों को भविष्य में आवागमन बंद होने की चिंता सता रही है। क्षेत्र के सोमारीडीह गाँव निवासी रमेश विश्वकर्मा, अमरेन्द्र प्रताप राजभर, राजनाथ एवं आशीष राव ने मांग किया है कि जनहित में जल्द ओवर ब्रिज या अंडर ग्राउण्ड पुल बनाया जाय अन्यथा व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। माया देवी, सुमित्रा देवी एवं श्रीराम राजभर आदि ने भी इस पुल का निर्माण करने का पुरजोर वकालत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें