फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंपर्क कर हियुवा कार्यकर्ताओं ने दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। गांव गांव-गली गली योगी जी की सेना चली अभियान के अंतर्गत शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। शनिवार को अभियान के तहत हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता घोसी नगर, पकड़ी रोड, बस स्टेशन सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया। साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को योजनाओं से संबंधित पुस्तक तथा कैलेंडर वितरित किया। इस मौके पर जिला संयोजक अजय सिंह, प्रेमसागर निषाद, डॉ. मिथलेश, दुर्गा प्रसाद, प्रमोद चौधरी, प्रदीप मौर्य, अनुपम विश्वकर्मा, मनोज साहनी, अरविद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें