उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही
महिलाओं की समस्या सुनी। इस अवसर पर 13 के सापेेक्ष तीन मामलों का निस्तारण किया गया। शिकायतकर्ता विजय शंकर पुत्र स्व. शिवचंद बनगांवा, अनीता पति सूरजराम तिलसवां, नमितापुरी पति निशांतपुरी बरपुर, जयश्री औनडेकर पति विजयगनपति औनडेकर संस्कृत पाठशाला, निर्मला साहनी पति मल्लाहू साहनी सहित 13 मामले आए। जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। बैठक में पुलिस विभाग से अनीता सिंह, उमाकांत यादव, कमल कुमार आदि शामिल रहे।