मऊ। भाजपा कार्यालय पर सोमवार को सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक परमात्मा सिंह और अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल संयोजकों का पार्टी नेताओं ने फूल माला से स्वागत किया । प्रकोष्ठ के संयोजक परमात्मा सिंह ने कहा कि, भाजपा सरकार ने सैनिको का मान बढ़ाया है। पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने पिछड़ा मोर्चा प्रबुद्ध वर्ग को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा बताई। अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने माला पहनाक स्वागत किया। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रेयाज, वाशिम, एजाज अहमद,असलम इस्तियाक, अफरोज, आसिफ समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।