फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन पर सपा बसपा नेताओं ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मधुबन मे रविवार को सपा बसपा की संयुक्त बैठक हुई। इसमें दोनो दलों के बीच हुए गठबंधन की सराहना करते हुए खुशी मनाई गई । बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के शासन मे किसान, मजदूर, व्यापारी परेशान हैं। भाजपा के दमनकारी नीति से यह गठबंधन मुक्ति दिलाने का काम करेगा। वही सपा के गुड्डू चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता काफी दिनों से गठबंधन की उम्मीद लगाए थी। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सके। बैठक में दोनो दलों के बीच रणनीति बनी कि जनता के बीच जाकर गठबंधन के नीति और इसके उद्देश्य से अवगत कराने का काम किया जाएगा। बैठक में वीरेन्द्र भारती, जियाउल, रवि यादव, रमेश यादव, खुर्शीद अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें