फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपोषण से दूर करें कुपोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हां। दोहरीघाट ब्लाक के सभी ग्राम प्रधानों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं का एकदिवसीय महिला सशक्तीकरण प्रशिक्षण का आयोजन गुरुवार को पार्वती महिला महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया। प्रशिक्षण देते हुए घोसी के सीडीपीओ अश्वनी कुमार राय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रामीण स्तर पर सुपोषण से कुपोषण मिटाने के उपाय बताए। कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से 0 से 3 वर्ष तथा 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को गर्भवती महिलाओं, किशोरियों, बालिकाओं तथा 70 से 90 वर्ष के बुजुर्गों की सेहत के लिए बाल विकास द्वारा दिए जाने वाले पुष्टाहार के प्रयोग से कुपोषण का खात्मा किया जा सकता है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोसी सीएल सोनकर, सुनीता मिश्रा, गोंठा ग्राम प्रधान वंदना गुप्ता, सुनीता शुक्ला, चंद्रभान सिंह, सावित्री, आरती चौधरी ,पुष्पा राय, विनीता मिश्रा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें