फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को दुकान बंद कर किया जाएगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआ गोदाम बाजार के भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में गड़बड़ी और कटौती के विरूद्घ रविवार को 24 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश सरकार को कोसा। प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेता कामरेड शिवमूरत गुप्ता ने कहा कि जब तक बाजार के लोगों को इंसाफ नहीं मिलेगा, लड़ाई जारी रहेगी। सरकार की अनदेखीके विरोध में 22 नवंबर को बढुआ गोदाम बाजार के लोग अपनी दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बाद में जुलूस निकाल कर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम आवास को घेरेंगे। बाजार के प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र यादव, किसान महासभा के नेता अखिलानंद पांडे ने कहा कि पूरे देश से 200 से अधिक संगठन 29 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे कर विरोध जताएंगे। धरना को माले जिला सचिव बसंत कुमार, किसान महासभा के नेता विनोद सिंह, श्री राम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता रामरज, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कैलाश गुप्ता, राम अवध, स्वामीनाथ, सती राम यादव, राम नारायण वर्मा, राम नारायण गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता, विजय गुप्ता, अवधेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें