मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा के बसपा कैंप कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मुस्लिम भाईचारा समाज की बैठक आयोजित की गई। बसपा को मुस्लिम समाज का सच्चा हितैषी बताकर मुस्लिम समाज से जुड़ने की अपील किया गया। संबोधित करते हुए जिला संयोजक मुहम्मद आसिफ ने कहा कि मुस्लिम समाज का हित बसपा में ही सुरक्षित है। बसपा ही मुस्लिम समाज के लोगों के विकास पर ध्यान देती है। अन्य दल केवल वोट लेने का कार्य करते हैं। मुस्लिम समाज के लोगों को बसपा से जुड़ने के लिए आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ रही सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक है। बैठक को जफर जमील अंसारी विधान सभा संयोजक आदि ने संबोधित किया।