क्षेत्र के खुखुंदवा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में जिला बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से समेकित शिक्षा इकाई द्वारा मंगलवार की शाम को दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए मेडिकल असेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 40 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेडिकल टीम में डॉ. आरआर चौहान, ,डॉ. आरके झा, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ. गिरीश चंद शर्मा द्वारा सभी प्रकार के दिव्यांगता से ग्रसित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी आरपी राम ने 30 बच्चों को प्रमाण पत्र दिया। बीईओ आरपी राम ने कहा कि शासन स्तर से मिलने वाली समस्त सुविधाएं दिव्यांग बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान संजय सिंह, प्रवीन राय, अशोक यादव, साधना यादव, अरविंद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।