प्रयोगशाला सहायक ग्राम्य संघ की बैठक मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें प्रयोगशाला सहायक ग्राम्य संघ कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से ब्रह्मस्वरूप मिश्रा को संरक्षक, सतीश चंद यादव को अध्यक्ष मनोनी किया गया। चंद्रशेखर राय को उपाध्यक्ष, अरूण कुमार रंजन को मंत्री, राजीव कुमार गौतम को संप्रेक्षक नियुक्त किया गया। मानिक चंद राम को संयुक्त मंत्री, सुखराम प्रसाद, राजन सिंह को संगठन मंत्री बनाया गया। अनिवेश राय को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि प्रकाशनारायण सिंह, शशिभूषण कौठियाल, बब्बन प्रसाद गुप्ता, सुनील प्रजापति, विवेक कुमार यादव, नमोनारायण पांडेय, अनिता यादव, नरेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, फिरोज अहमद, रामगति को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान सुरेश राम, कुबेर यादव, आरके यादव, अनिमेश राय, अनिता यादव, राजन सिंह, अजय यादव, रामगति, राजू कुमार गौतम, चन्द्रशेखर राय, मानिक चन्द राय, सुखराम प्रसाद, प्रकाशनारायण सिंह, विवेक कुमार यादव, नरेंद्र कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश कुशवाहा, संतोष राय, सुनील प्रजापति, बब्बन प्रसाद गुप्ता, रामबली मिश्रा, रितेश कुमार आदि शामिल रहे।