फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलौली में कुश्ती दंगल का आयेजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के बेलौली बाजार में श्रीजन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंगलवार को कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में पूर्वांचल के पहलवानों ने दांव आजमाए। पूर्वांचल केसरी आजमगढ़ के रमाशंकर पहलवान व विजेंद्र पाल सिंह खजनी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। बलिया के राहुल पहलवान और खजनी गोरखपुर के राजन पहलवान के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। गाजीपुर के संजय और खजनी के पंकज के बीच हुई कुश्ती में संजय विजयी रहे। बलिया के नगरा के कुंजबिहारी और गाजीपुर के अजय पहलवान के बीच हुई कुश्ती में कुंजबिहारी विजयी रहे। बलिया के विनोद पहलवान और गाजीपुर के संदीप की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस मौके पर आनंद प्रकाश तिवारी, अध्यक्ष शेखर तिवारी, अनिल गुप्ता, मोहन जायसवाल, बेलौली पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला, रामशिष्य, प्रधान भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। कुश्ती का शुभारंभ सीयर नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश चंद गुप्ता ने फीता काट कर किया। कुश्ती का आयोजन प्रधानपति शुभम तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें