फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेद सुनना और पढ़ना परम धर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर में रक्षाबंधन से जारी वेदप्रचार सप्ताह में सोमवार को सुबह हवन और शाम को सत्संग का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान सुमित राय ने कहा कि रक्षाबंधन से जनाष्टमी तक वेद प्रचार सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। महर्षि दयानंद ने आर्य समाज के विश्व कल्याणकारी दस नियमों बनाए हैं। जिनमें सर्वप्रथम नियम सत्य विद्या और पदार्थ विद्या के नाम से जाना जाता हैं। उन सबका आदि परमेश्वर है। वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है। वेद का पढ़ना-पढ़ाना और सुनना-सुनाना सब कार्यों का परम धर्म है। इस दौरान डीएवी स्कूल और आर्यसमाज स्कूल के छात्रों ने हवन किया। इस मौके पर दिनेश नंदन राय, बृजमोहन, आरेंद्र, सुरेंद्र आर्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें