मऊ। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि शिक्षकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मांगे लंबे समय से लंबित पड़ी हुई है। इसी मांग को लेकर शिक्षक, अधिकारी तथा कर्मचारी नौ अगस्त को कलेक्ट्रेट परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक धरना देगें । उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक सूत्रीय मांग पुरानी पेंशन बहाली का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपेगें। उन्होंने नौ अगस्त को कलेक्ट्रेट पर शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों को धरने में शामिल होने का आयोजित होने वाले धरने में शामिल होने का आह्वान किया।प्रतिनिधि मंडल में रामाश्रय यादव, विवेकानंद गुप्ता, धर्मवीर कुमार, अखिलेश्वर शुक्ल, रामकेर यादव, प्रवीण कुमार राय, सतीश यादव, भारत भूषण सिंह, सुरेन्द्र नाथ यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।