फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
28 जुलाई से जारी जनकल्याणी अभियान योजना जागरूकता कार्यक्रम का समापन शनिवार को नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में खुली बैठक का आयोजन कर किया गया। बैठक में नगर पंचायत के वार्डो के विकास का मसौदा तैयार किया गया, साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में वार्डवासियों को जानकारी दी गई। नगर पालिका ईओ संजय मिश्रा की अध्यक्षता में वार्डो की खुली बैठक आयोजित हुई। इस दौरान खुली बैठक नगर पालिका के पहाड़पुरा, रघुनाथपुरा, मिर्जाहादीपुरा, डोमनपुरा पश्विमी, कासिमपुरा आयोजित हुई। बैठक में नगर पालिका ईओ संजय कुमार मिश्रा द्वारा वार्डवासियों को प्रधान मंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, पेंशन विकलांग योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित संचालित दूसरी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में सफाई निरीक्षक नरेश कुमार, धर्मेंद्र पांडेय, पीएन शर्मा, अनीश सिंह, रमेश कुमार सहित वार्ड सभासद और वार्डवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें