जल्द कराएं श्मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक कार्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता को लेकर ग्राम सचिवों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने दो अक्तूबर से पूर्व शौचालय का निर्माण शतप्रतिशत कराने का निर्देश दिया। बीडीओ देव कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि निर्माण के लाभार्थियों के खाते में राशि भेजी जा चुकी हैं, इसके बाद भी निर्माण न कराने वाले लाभार्थियों को चिहिन्त कर उनसे रिकवरी कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही सचिवों को चेतावनी दी कि जिस भी सचिव शौचालय निर्माण में लापरवाही में दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।