फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को मारपीट कर किया घायल, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय निवासी कुछ लोगों ने सोमवार को गांव के ही दंपती को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा लिया। दर्ज मुकदमे के अनुसार नदवासराय निवासी महेश पुत्र लालचंद का गांव के प्रभु पुत्र रूपचंद्र के परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि प्रभु और उसके बेटे अर्जुन, किशन, रामाननंद ने ने उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी निर्मला से मारपीट कर दिया। विवाद में निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को घोसी सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें