फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों की बार एसोसिएशन की तरफ से दी गई विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में सोमवार को एक समारोह का आयोजन कर स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को विदाई दी गई। सभी को बार एसोसिएशन की तरफ से अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. अजय कुमार , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार सिहं, सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक प्रवींद्र कुमार, मुंसिफ सदर कृष्ण कुमार और न्यायिक मजिस्ट्रेट आरिफ अहमद अंसारी को बार ने सोमवार को विदाई दी। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जयश्री अहूजा ने सभी न्यायिक अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बार की इस विदाई परंपरा का स्वागत किया। अपर जिला जज अजय कुमार ने यहां अधिवक्ताओं से मिले स्नेह व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सी जे एम प्रमोद कुमार सिंह ने सभी के प्रति अभार व्यक्त किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर पाल ने सभी न्यायिक अधिकारियों के कार्य व व्यवहार की प्रशंसा की और किसी अधिवक्ता से पहुचे कष्ट के लिए क्षमा याचना की । संचालन महामंत्री संजय त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें