फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । माध्यमिक विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक घोसी तहसील के सर्वोदय इंटर कालेज के सभागार में जिलाध्यक्ष कुलदीप की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष कुलदीप ने बताया कि शिक्षा निदेशक आजमगढ़ से हुई वार्ता में उन्होंने यह आश्वासन दिया कि 31 मार्च 2018 तक सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के पेंशन और जीपीएफ से संबंधित सभी मामलों का निस्तारण जनपद में कैंप लगाकर कर दिया जाएगा। उप शिक्षा निदेशक के आश्वासन पर सभी शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की। संचालन जिलामंत्री विनीत प्रताप राय ने किया। इस अवसर पर परमानंद यादव, बलवंत सिंह, गिरिजेश राय, डॉ. राजेश यादव, श्याम सुंदर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें