मऊ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आए दिन होने वाले भूमि विवाद के मामलों को निस्तारण के लिए जिले में गठित श्रावस्ती मॉडल की टीम के सफल कार्य करने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें टीम लीडर के साथ सभी एसडीएम रहें। डीएम ने बताया कि जिले के सभी थानों में दो-दो टीमों का गठन किया गया। श्रावस्ती मॉडल के नाम से गठित इस टीमों में 10-10 राजस्वकर्मी और पुलिसकर्मी शामिल किए गए। डीएम ने सभी टीमों को निर्देश दिया कि किसी भी गरीब व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न किया जाए तथा किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया जाए। डीएम ने सभी मामलों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ठंग से करने के निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि अधिकारी सहित टीम के सदस्य उपस्थित रहें।