चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के गिरधारी पौहारी इंटर कॉलेज के सामने सोमवार की रात करीब नौ बजे के सड़क के किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित बाइक पीछे से जा टकराई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक घायल हुए। दोनों को पुलिस ने उपचार के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराई। जहां गंभीर हालात देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया। घायल युवकों में प्रदीप राम (20) पुत्र जय प्रकाश राम चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव का निवासी है। वह सोमवार की रात अपने दोस्त जितेंद्र राम (18) के साथ बाइक से सरसेना किसी काम से गया था। वापस लौटने के दौरान हादसा हुआ।