फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब वे अंडरग्राउंड का कार्य पूरा, बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। वाराणसी-भटनी रेलखंड पर स्थित पिपरीडीह रेलवे स्टेशन नायकडीह हाल्ट के मध्य रैकवारेडीह सरेजा गांव के पास मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर गेट संख्या 7ष्ट मानव रहित रेलवे क्रासिंग समाप्त कर सब वे अंडरग्राउंड का कार्य गुरूवार को पूर्ण हो गया। इसके चलते दिन में 11.15 बजे से शाम 5.15 तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इस बाबत पिपरीडीह स्टेशन अधीक्षक दर्दन राम वर्मा ने बताया कि डेमू सवारी गाड़ी इलाहाबाद मऊ गाड़ी संख्या75106 वाराणसी से ही वापस चली गई। जबकि 15017 दादर और 55120 पैसेंजर ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया जो अपने निर्धारित समय से कुछ घंटो बाद चलेगी।इस दौरान रेलवे के इजीनियर, पीडब्लूआई अधिकारी आरपीएफ के जवान समेत रेलवे के कर्मचारी व अधिकारियों की मौजूदगी में पापुलर क्रेन व पोक लैन मशीनों से सब वे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें