मऊ। गरीबों को ठंड से राहत दिलाने के लिए जिले के विभिन्न इलाकों में समारोह आयोजित कर कंबल प्रदान किया गया।
अमिला संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत स्थित काली मंदिर परिसर मेें कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना गुप्ता, घोसी सांसद हरिनरायन राजभर, एसडीएम घोसी टीपी वर्मा ने गोवर्धन,रहमतुल्ला, सलिममुन्न निशा, सुखिया, गांधी, हेननिशा, मुराती, कबूतरी, रघुनाथ, प्रेम सहित लगभग 400 गरीबों को कंबल प्रदान किया गया। लाभार्थियों में सभी दस वार्डो पांडेय का पूरा, सोनकर बस्ती, कोईरी टोला, कोट मुहल्ला,पठान टोला, कायस्थ टोला, टेढ़ी गली, सदर उत्तरी, सदर दक्षिणी, सदर पश्चिमी के गरीब, मजदूर, असहाय, निराश्रित जरूरतमंद शामिल रहे। इस अवसर पर देवेंद्र नाथ राय, रामजन्म यादव, यज्ञेशदत्त पांडेय, पीपी राय, जवाहिर गुप्ता उपस्थित रहे। बढुआगोदाम संवाददाता के अनुुसार शासन की ओर से गरीबों को भेज गए कंबल के वितरण की शुरुआत वार्ड नंबर चार ताजोपुर के वकवल मुहल्ले से सोमवार को किया गया ।इस अवसर पर गरीबों को लगभग 75 कंबल वितरित किया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, वार्ड नंबर चार के सभासद मुकेश कुमार सिंह ने वार्ड के गरीबों और असहायों को कंबल वितरण किया ।सभासद मुकेश कुमार सिंह ने वार्ड नंबर चार ताजोपुर में सोमवार को दलित बस्ती बकवल के लखिया देवी, गुलइची देवी, श्यामदेव, अनुप्रिया, दुलारी, श्यामलाल, धन्वंतरि देवी, सहित वार्ड के अलग-अलग मुहल्ले के गरीबो को कंबल वितरण किय । इस अवसर पर बयालीस ग्राम सभा अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, हरेंद्र सिंह, रविंद्र देव सिंह, पद्मुम सिंह, विपिन कुमार सिंह, इंद्रजीत राम, हरिकश राम, डबलू खरवार, भूपेंद्र कार्यक्रम के अंत में सचिंद्र सिंह आदि शामिल रहे।