मऊ । बिजली गुल रहने की वजह से विकाश भवन के कर्मचारी बाहर बैठे रहे । फाल्ट के चलते सुबह से बिजली न रहने के कारण विकास भवन अंधेरे में था। इस दौरान अधिकांश कर्मचारी गर्मी से निजात पाने के लिए बाहर पेड़ की छाया में बैठे नजर आए। पता चला कि फाल्ट के चलते सुबह नौ बजे से ही आपूर्ति ठप है। विकास भवन में लगा जनरेटर अचानक खराब हो गया। इसके बाद से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। विकास भवन के नाजिर धन्नजय मिश्र ने बताया कि जनरेटर से पूरे विकास भवन में आपूर्ति नहीं होती है। यह सिर्फ सीडीओ कार्यालय के लिए लगाया गया है। अचानक फाल्ट होने के कारण बंद हो गया है। ब्यूरो