दोहरीघाट। कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय भाग दो पर व्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय ने पहली जुलाई को स्कूली बच्चों को गुलाबी रंग की ड्रेस वितरित किया। नए रंग की यूनीफार्म पाते ही बच्चे चहक उठे। इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि एक ड्रेस कोड होने से जहाँ बच्चों में भेदभाव की भावना नहीं रहती है। कहा कि बच्चे ही भविष्य के कर्णधार हैं। विद्यालय खुलने के पहले दिन ही इस विद्यालय में बच्चों की इतनी ज्यादा संख्या देखकर यही लगता है कि निश्चित ही इन गुरूजनों का प्रयास रहा होगा कि बच्चों में शिक्षा ग्रहण करने का इतना अधिक उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल में शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखना बहुत जरूरी है। ऐसा होने पर बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकती है और यही बच्चे आगे चलकर अपनी प्रतिभा से इस विद्यालय , गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर खण्ड बेसिक शिक्षा अधिकारी गोपाल शरण मिश्र, प्रधानाध्यापक के सी राय, यामिनी जायसवाल अनुपमा राय, रूबी, अंजू राय, पूर्व प्रधान अष्टभुजा शाही, अनूप राय ,कल्पनाथ राय, सुजीत राय आदि शिक्षक गण मौजूद रहे ।