मऊ। उप्र उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को नगर के अलाउद्दीनपुरा स्थित संगठन के कार्यालय पर हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर लागू करने जा रही है। इससे कपड़ा तथा मऊ के बुनकरों द्वारा बनाई गई साड़ियों पर भी पांच प्रतिशत जीएसटी लागू किया जा रहा है जो गलत है। जीएसटी के खतरनाक प्राविधान की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर पांच साल की सजा होगी जो व्यापारियों के लिए अच्छा नहीं है। सजा के प्रावधान को खत्म किया जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शरदचंद वर्मा, प्रभुनाथ सिंह, स्वतंत्र कुमार साहू, जगदीश प्रसाद गुप्ता, राजीव रस्तोगी, शिवकुमार जायसवाल, प्रह्लाद गुप्ता, ओमकार गुप्ता, अभय तिवारी, लालबिहारी गुप्ता, कन्हैया लाल सर्राफ, जिला मंत्री सुरेश कल्यानिया, विजय कुमार रुंगटा, रमाशंकर गुप्ता, गिरजाशंकर मौर्य आदि शामिल रहे।