मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन हुआ। विभिन्न पदों के लिए 17 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। एल्डर कमेटीके चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहसील अधिवक्ता एसोशिएसन के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए फिरोज अहमद सिद्दीकी और अली अकरम एडवोकेट ने पर्चा दाखिल किया। मंत्री पदके लिए आफताब खान, अशोक कुमार और उदयभान समेत तीन ने नामांकन किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार सहमंत्री पद के लिए मिथिलेश सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर आफताब अहमद खान और ऑडिटर पद के लिए संजय शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बताया कि इसके अलावा कार्यकारिनी के सदस्य पद के लिए भी नामांकन पत्र भरे गए हैं।उन्होंने बताया कि आज शनिवार को सभी नामांकन पत्रों की की जांच की जाएगी और आज ही नाम वापस लिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नाम वापसी के बाद असली तस्वीर सामने आएगी अगर आवश्यकता हुआ तो 5 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी सदस्य अपने सदस्यता शुल्क जमा कर सदस्यता सही करा ले ताकि चुनावके दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस इस दौरान एजाज अहमद एडवोकेट, प्रदीप तिवारी, संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।