फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 31 अक्तूबर तक गड्ढामुक्त होंगी 263.26 किमी की 165 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढामुक्त सड़क अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर है। सड़कों पर पैचिंग का काम शुरू हो गया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने दो राज्य मार्ग, एक प्रमुख जिला मार्ग, 20 अन्य जिला मार्ग और 142 ग्रामीण मार्ग चिह्नित किया है, जिनकी लंबाई 263.26 किलोमीटर है। इनमें से 30 से अधिक सड़कों पर पैचिंग का काम शुरू हो गया है। इसी में धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बढुआगोदाम-वनदेवी-काझा मार्ग के गड्ढों को भी भरने का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इस समय मऊ-आजमगढ़ राज्य मार्ग पर भी पैचिंग का काम चल रहा है। बारिश के मौसम में जिले की अधिकांश सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं। जिससे सड़काें पर चल पाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। वहीं कुछ ग्रामीण सड़कें ऐसी हैं जिसपर जल निगम के ठेकेदारों ने पाइपलाइन बिछाने के लिए खोद दिया है। इन सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए जल निगम बजट देता है, इसके बावजूद ठेकेदार सड़क की अच्छी तरह मरम्मत न कराकर केवल मिट्टी डालकर भर देते हैं।
263.26 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। दो राजमार्ग, एक प्रमुख जिला मार्ग, 20 अन्य जिला मार्गों का 10 अक्तूबर तक और 142 ग्रामीण मार्गों को 31 अक्तूबर तक गड्ढामुक्त करना है। प्रमुख सड़काें पर काम लगभग पूरा हो चुका है।-चक्रेश केन, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें