फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन थाना प्रभारियों सहित कई 164 पुलिस कर्मियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बृहस्पतिवार को तीन थाना प्रभारियों सहित कई 164 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया। दक्षिण टोला थानाध्यक्ष रहे परमानंद मिश्र को वहां से हटाकर क्राइम ब्रांच में भेज दिया गया है जबकि उनकी जगह क्राइम ब्रांच से धीरेन्द्र कुमार चौधरी को थानाध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक समर बहादुर सिंह को पुलिस लाईन से प्रभारी साइबर सेल विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया।पुलिस अधीक्षक के पीआरओ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को थानाध्यक्ष दोहरीघाट बनाया गया है। जबकि वहां थानाध्यक्ष रहे सच्चिदानंद यादव को पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत 18 उपनिरीक्षक बनाया गयो तबादले किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 34 मुख्य आरक्षियों ,99 आरक्षियों , छह महिला आरक्षियों एवं सात कम्प्यूटर आपरेटर को एक थाने से दूसरे थाने पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें