फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 अस्पतालों पर 1630 ने कराया उपचार

विज्ञापन
चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएम आरोग्य मेले में मौजूद चिकित्सक,पहुंचे मरीज।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन हुआ। 123 डाक्टरों की टीम ने 1630 मरीजों का उपचार किया। 19 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर किया गया। मेले में सबसे ज्यादा उपचार का रिकार्ड चिरैयाकोट पीएचसी का रहा, जहां 109 मरीजों को उपचार मिला। वहीं सबसे कम 12 मरीजों का उपचार सेंचुई पीएचसी पर हुआ। नगर के हनुमान नगर, भरूहू का पुरा, छोटी महरनिया तथा डोमनपुरा अर्बन पीएचसी पर सुबह दस बजे से मुख्ममंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान नगर में 49 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में सबसे ज्यादा 63 मरीजों का और छोटी महरनिया में 39 और डोमनपुरा में 40 मरीजों का उपचार किया गया। चिरैयाकोट पीएचसी पर आठ डाक्टरों की टीम ने सर्वाधिक 109 मरीजों का उपचार किया। इसमें 43 पुरूष, 49 महिलाएं तथा 17 किशोर शामिल रहे।वहीं सबसे कम उपचार सेंचुई में हुआ, यहां चार डाक्टरों की टीम केवल 12 मरीजों का उपचार कर सकी। इसमें 10 पुरूष मरीज शामिल थे। मझवारा पीएचसी पर 59, सिपाह इब्राहिमाबाद पीएचसी में 56, खुरहट में 24, अईलख में 43 मरीजों का उपचार हुआ। 44 अस्पतालों पर 123 चिकित्सकों की टीम ने 354 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1630 मरीजों का उपचार किया।इसमें 758 पुरूष जबकि जबकि 676 महिला मरीज और 196 बच्चों का उपचार किया गया। मेले में 11 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें