फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांशु और सिंधुजा स्टूडेंट् आफ द ईयर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। क्षेत्र के सुरहुरपुर स्थित सैक्रेड हर्ट स्कूल में गुरुवार को परीक्षा परिणाम व प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूदा सत्र के वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर इसका वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप की धनराश िप्रदान किया गया। स्टूडेंट् आफ द ईयर का पुरस्कार दिव्याशु पाल कुशवाहा व सिंधुजा तिवारी को प्रदान किया गया। इसके अलावा कालेज प्रशासन द्वारा घोषित भुवनेश्वर प्रसाद मेरिट स्कालरशीप अवार्ड के अंर्तगत सीबीएसई बोर्ड मे विशिष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार द्वारा नकद धनराशि व प्रशस्ति पत्र दिया गया। स्कालरशिप पाने वालों में विकास कुमार को 15000 रुपये और , प्रगति अग्रवाल, ज्योतिशिखा यादव, शिवांगी यादव, आदर्श शर्मा, अलका शर्मा, मयंक सिंह, सौरव कुमार में प्रत्येक को 10 हजार रुपये इसके अतिरिक्त अबुजर खान, आशुतोष विश्वकर्मा, मोहम्मद साजिद, ओलविना अंसारी, प्रणव कार्तिकेय, सना परवीन, अभिजीत मौर्या, अभिषेक सिंह, अंबिका सिंह, फलक फातिमा, गुलशन कुमार, सेजल तिवारी में प्रत्येक को 5000/- रुपये नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया। प्रिंसिपल किरन कृष्ण बरनवाल ने सभी सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल ने आभार जताया। कार्यक्रम में सतीश राघवन, सुरेंदर यादव, गोपाल वर्मा ,रमन राय, शाने आलम, अरुन सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें