मऊ। स्वीप योजना के तहत जनपद स्तरीय मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित मोटर साईकिल रैली का आयोजन पांच मार्च को दोपहर 12 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेटपरिसर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया मोड मऊ तक के लिए किया जायेगा।इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत कार्यरत समस्त न्याय पंचायत समन्वयक, ब्लाक समन्वयक,नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य व नगर क्षेत्र तथा परदहां ब्लाक के पुरूष प्रधानाचार्यों, शिक्षकों को जिम्मेदारी दी है कि वे अपने स्तर से मोटर साईकिल के साथ निर्वाचन सारक्षरता से सम्बन्धित स्लोगन, तख्ती, बैनर आदि के साथ रैली में भाग लें।