आधार कार्ड न बनने से परेशान
सूरजपुर। मधुबन तहसील क्षेत्र के उप डाकघर सूरजपर में विभागीय उदासीनता के चलते आधार बनाने की मशीन शो पीस बनकर रह गई है। रही हैं।इसके चलते आधार कार्ड में संशोधन आदि को लेकर इधर इधर भटक रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्र के महेंद्र कुमार, रविंद्र यादव, श्रीराम प्रसाद का कहना है कि आधार कार्ड बनाने का काम शुरू न होने से जनपद मुख्यालय जाना पड़ रहा है। मशीन को अविलंब शुरू किया जाए।