फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने हल कराया लंबित रास्ते का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर के प्रयास से बुधवार को सेमरीजमालपुर गांव के मिश्रौली पुरवे में कई माह से लंबित रास्ते का विवाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सेमरीजमालपुर के मिश्रौली गांव निवासिनी फुलेश्वरी देवी का गांव के ही सुबाष के बीच रास्ते का विवाद था। फुलेश्वरी देवी का आरोप है कि सुबाष ने रास्ते पर दीवार, शौचालय बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। इसको लेकर फुलेश्वरी देवी ने आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। इसी को लेकर उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर के नेतृत्व में राजस्व टीम तथा पुलिस बल के साथ मिश्रौली पहुंच कर दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने के साथ रास्ते से दीवार को सुबाष के द्वारा गिरवाकर तथा शौचालय के टैंक को नीचे कराकर विवाद को हल करवाया। साथ ही ग्राम प्रधान को संपर्क बनवाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कोतवाल परमानंद मिश्रा, मझवारा चौकी प्रभारी हरिमोहन केसरवानी, राजस्व निरीक्षक परशुराम यादव, प्रधान बरखी देवी आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें