फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले की गिरफ्तारी को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को नगर के बुनकर कॉलोनी स्थित कार्यालय में अध्यक्ष सूर्यभान यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मधुबन के श्रीमति इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के प्रबंधक राष्ट्रकुंवर सिंह को फोन पर आठ लाख रूपये रंगदारी मांगने की घटना को लेकर निंदा की गई। बैठक के समापन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपराधी की गिरफ्तारी के साथ राष्ट्रकुंवर सिंह को सुरक्षा की मांग को लेकर डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी ललित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मप्रकाश यादव, उदयप्रता सिंह, राजेंद्र कुमार यादव, सन्नी सिंह, संदीप तिवारी, रामकेवल यादव, राना खातून, पूनम यादव, दयाकुमार शुक्ल, बृजेश यादव, रविंद्रनाथ, प्रमोद यादव, शंभू यादव, रामजन्म सिंह, जयभान यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें