नगर शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम ने नगर के मुुंशीपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय दो में बुधवार को कक्षा एक तथा कक्षा दो के बच्चों के शिक्षण स्तर की जांच की। कहा कि प्रधानाध्यापक कक्षा के अनुरूप न्यूनतम अधिगम तथा गुणवत्तापरक शिक्षा छात्रों को दें। तभी सर्वशिक्षा अभियान का ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम सफल होगा। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर ही परीक्षाफल तैयार करेगें। प्रधानाध्यापक चंद्रधर राय ने बताया कि प्रशिक्षण के अनुसार नगर के सभी प्राथमिक विद्यालयों में 20 दिन का कार्यक्रम चलाया जाएगा। कक्षा एक से पांच तक भाषा एवं गणित में छात्राओं को दक्ष बनाया जाएगा। इस अवसर पर सोनम श्रीवास्तव, राधा सिंह, निर्मला देवी, सुभावती, नजबुलहसन आदि शामिल रहे।