मऊ। कोतवाली क्षेत्र के गोलाबाजार निवासी मुकेश पुत्र स्व. शिवशंकर वर्मा ने मुंशीपुरा निवासी एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कराए जा रहे भवन निर्माण को रोकने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मुकेश ने आरोप लगाया कि मुंशीपुरा निवासी उनका विपक्षी विवादित जमीन पर बिना नक्शा पास कराए भवन का निर्माण करा रहा है। जबकि जिस जमीन पर निर्माण हो रहा वह विवादित है। संबंधित भवन के भूतल का स्वामित्व प्रार्थी मुकेश की पत्नी सुमन और सुनीता वर्मा पत्नी राकेश वर्मा के नाम से है। आरोप है कि दस्तावेजों में हेरफेरी कर विपक्षी गलत तरीके से भवन का निर्माण करा रहा है। शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच का आदेश प्राधिकरण के जेई को दिया।