फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश निर्माण में शिक्षकों का प्रमुख योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। देश के निर्माण में शिक्षकों का प्रमुख योगदान रहता है। अध्यापक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। यह बात शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. के सी भारती ने कही। वे शनिवार को डीएवी इंटर कालेज में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में आने के बाद यहां की विशेषताओं और शिक्षकों के बारे में पता चला। एक संस्था के रूप में इस विद्यालय की पूरे देश में अनेक शाखाएं हैं। प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक अनिरुद्ध तिवारी, डॉ विनोद कुमार सिंह, श्री प्रकाश दुबे एवं परिचारक शिवचरण यादव को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों और कर्मचारियों का सहयोग एवं कार्य सराहनीय रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी एवं संचालन ज्ञानेंद्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, ऋषिकेश पांडेय, अनिल कुमार विमल, अरविंद कुमार, मनोज सिंह, शरद पांडेय, अरविंद त्रिपाठी सूर्य नाथ यादव, भीष्म यादव, विवेक शुक्ला, शैलेंद्र यादव, उपेन्द्र पति, सुमित राय बृजेश राय, मुनेंद्र सिंह, शैलेंद्र यादव, संजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें