मधुबन तहसील के उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को नगर पंचायत स्थित शहीद अक्षैवर मल्ल महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने केरल में आई भयावह बाढ़ व बारिस के चलते बेखर हुए पीड़ितो के लिए सहायता राशि जुटाया । सर्व प्रथम छात्राओ ने विद्यालय प्रबन्धन से राहत सामग्री प्राप्त करते हुए खीरीकोठा ,दुबारी मोड़ ,शहीद चौक ,गुप्ता गली ,रोडवेज ,भोला रोड आदि स्थानों पर पहुंच कर दुकानदारों ,समाज सेवियो ,राहगीरों आदि से बाढ पीड़ितो के लिए सहायता राशि जुटाया।उपजिलाधिकारी को बाढ़ पीड़ितो के लिए सहायता राशि सौप दिया ।इस मौके पर उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारोंकी सहायता के लिए हर वर्ग को आगे आने की अपील किया। छात्राओं ने परोपकाराय सताम विभुतय: की उक्ति को चरित्रार्थ करते हुए केरल के पीड़ितों की सहायता के आगे आने की अपील किया। इस अवसर पर प्रबन्धक धीरेन्द्र मल्ल, प्राचार्या सुनीता सिंह, अभिषेक सिंह आदि रहे ।