ब्लाक क्षेत्र के अइलख गांव मेें बुधवार को ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। इसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। ग्राम पंचायत अधिकारी अंबरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। वह व्यक्ति तत्काल संबंधित योजना का फार्म भरकर जमा कर दें ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा सके। उधर, देवदह गांव में ग्राम प्रधान अशोक कुमार चौहान की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी सुग्रीव प्रसाद ने शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को पढ़कर सुनाया। इस मौके आवास के 70 लोगों ने पेंशन के लिए आवेदन किया। अइलख ग्राम पंचायत में वृद्धा पेंशन के लिए 19, दिव्यांग के लिए चार तथा प्रधानमंत्री आवास के लिए 205 लोगों ने आवेदन किया।