फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाने के क्रम में घोसी ब्लाक क्षेत्र के मझवारा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। स्कूली बच्चों की रैली इंदारा मोड़, दरियाबाद गांव होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्र अपने हाथों में पोस्टर, बैनर लेकर सब पढ़ें सब बढ़े, क्रांति के कदम नहीं रुकेंगे, आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। शिक्षक भी अभिभावकों को जागरूक करते चल रहे थे। इस दौरान प्रधानाध्यापक नीता राय, संकुल प्रभारी कांति देवी, शैलेश राय, हेमलता, फरहत जहां, पुष्कर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें