दोहरीघाट। दस दिन पूर्व थाना क्षेत्र के ठीकरहिया बेलौली सोनबरसा गांव के पास झाड़ी में मिली नवजात बच्ची को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने शिशु गृह भेेज दिया। गांव की ही कलावती देवी उस बच्ची को अपने घर ले जाकर उसका लालन पालन कर रही थी। बुधवार को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति मऊ की टीम ने कलावती देवी को बच्ची समेत थाने बुलाया। नवजात बच्ची को गोरखपुर जिले के अवस्थीपुर गुजरपार स्थित सरस्वती शिशु गृह को सौंप दिया। हालांकि बच्ची को कलावती देवी देना नहीं चाहती थी। लेकिन थानाध्यक्ष के समझाने पर कि बच्ची को संस्था को वापस एक शर्त के साथ किया कि फिर हमें बच्ची कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मिल जाएगी। शिशु गृह को बच्ची सौंपते समय विनीता पांडेय, शशिप्रभा राय, डॉ. वृजनारायण, शिवकुमार राम आदि शामिल रहे।