उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में हुई। जिलाध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रेमचंद ने कहा कि ऐसे में शिक्षकों को एकजुट होने की जरूरत है। संगठन मजबूत होने से समस्या का समाधान संभव है। संजय कुमार ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। महामंत्री ब्रह्मानंद सिंह ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान संगीता पांडेय, ओमप्रकाश मौर्य, प्रेमशीला यादव, मतलूब रहमान, कमलेश बहादुर सिंह, अश्वनी कुमार, ओमप्रकाश राजभर आदि शामिल रहे।