मुहम्मदाबाद गोहना। मदरसा शिक्षा परिषद बोर्ड लखनऊ द्वारा अगले माह होने वाली मदरसा की परीक्षा को लेकर शनिवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन राम ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मदरसा फैजुल उलूम मदरसा जियाउल उलूम एवं वलीदपुर स्थित मदरसा नूरुल इस्लाम पर पहुंचकर अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान शासन के निर्देशों को सख्ती से लागू किए जाने का निर्देश दिया। उन्हाेंने तीनों मदरसों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा जो भी निर्देश जारी किए गए हैं उसका शत-प्रतिशत पालन किया जाए। अल्पसंख्यक अधिकारी विभिन्न मदरसों पर पहुंचकर फार्मों का भी गहन निरीक्षण किया। इस मौके पर जावेद अहमद, प्रधानाचार्य मौलाना फैजल हक, खुर्शीद अहमद, आरिफ अल्लाह समेत अन्य शिक्षक और कर्मी मौजूद रहे।