मऊ। नगर पालिका द्वारा शहर में नगरपालिका की भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए बाउंड्रीवॉल कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत नगर पालिका ने अमल करते हुए शहर के मुहल्ला घोड़ा दलाल की बारी, मतलूबपुर मोड़, हकीकत पुर के पास नपा की सार्वजनिक जगहों पर बाउंड्रीवाल बनाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं दूसरे जगहों पर जल्द ही बांउड्रीवॉल बनाने का कार्य शुरू किया जा सकता है, जिससे कोई अतिक्रमणकारियों द्वारा नपा की संपत्ति पर अतिक्रमण न कर सके। नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी द्ववारा नगर पालिका की शहर में फैली सार्वजनिक जमीनों और संपतियों की सुरक्षा और अतिक्रमण से बचाव के लिए गत दिवस नपा अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से बांउड्रीवॉल कराने का निर्णय लिया गया। इसके तहत पहले चरण में नपा सीमा केे मुहल्ला घोड़ा दलाल की बारी, मतलूबपुर मोड़, हकीकतप पर स्थित नपा की जमीनों को बांउड्रीबॉल का निर्माण पूरा कराया गया। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए जल्द ही गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़ और बालनिकेतन तक डिवाइडर बनाने का कार्य शुरू पर चर्चा की। इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन द्ववारा पीडब्लूडी विभाग से एनओसी लेने के लिये प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।